योग
हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कई नुकसान भी है। आपने आंखों से जुड़ी गंभीर समस्या ग्लूकोमा के बारे में सुना होगा। ये बीमारी लगातार लोगों को अंधेपन का शिकार बना रही है। लेकिन अभी तक लोगों को इस बीमारी से जुड़े लक्षणों का पता नहीं चल पाया है। ग्लूकोमा आमतौर पर आंख की ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचने पर होता है। ये नर्व कई कारणों से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। लेकिन अगर आपको ग्लूकोमा की समस्या है, तो आपको कुछ योगासन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ग्लूकोमा होने पर ये योगासन आपके आंखों की रोशनी भी छिन सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि ग्लूकोमा से पीड़ित मरीजों को कौन से योगासन करने से बचना चाहिए।
योग हमारे शरीर के लिए लाभकारी होता है, लेकिन कुछ लोगों को योग करने से परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आई एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोगों ग्लूकोमा की समस्या से पीड़िक होते हैं, उनको ये योगासन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इन योगासन से उनकी आंख पर दबाव पड़ता है, जिसके कारण ग्लूकोमा की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को ग्लूकोमा की समस्या है, तो आप भी ये योगासन करने से बचें।
ग्लूकोमा में न करें ये योगासन 1. अधोमुख श्वानासन
अधोमुख श्वानासन को अष्टांग योग का बहुत ही खास योगासन माना जाता है। ये आसन सूर्य नमस्कार के आसनों में से एक है। इसे करने से आपकी आंखों पर सीधा दबाव पड़ता है। जिससे आपकी आंखों को परेशानी भी हो सकती है।
2. पादहस्तासन
पादहस्तासन में आपको खड़े होकर आगे की ओर झुकना होता है, जिसके बाद आप अपने दोनों हाथों से पैर छूना पड़ता है। इस आसन को करने से दिल की बीमारी दूर होती है। लेकिन अगर आपको ग्लूकोमा की समस्या है, तो आपकी आंखों के लिए ये योगासन सही नहीं है।
3. शीर्षासन
शीर्षासन सिर के बल उलटा खड़े होकर करनी चाहिए। लेकिन ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी समस्या. कमर दर्द या आंखों से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों को इस योगासन को करने से बचना चाहिए।
आई एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन योगासनों को करने से आंखों पर दबाव पड़ता है। जिसक कारण आंखों पर इंट्राऑकुलर प्रेशर बढ़ने से ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचता है। जिस वजह से आपकी आंखों में ग्लूकोमा और ज्यादा गंभीर हो जाता इस कारण से ग्लूकोमा और ज्यादा गंभीर हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी ग्लूकोमा की समस्या से जुझ रहे हैं, तो कोई भी योगासन करने से पहले अपने फिटनेस एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Good News : चाइल्डहुड ब्लाइंडनेस के पीछे जेनेटिक म्यूटेशन की हुई पहचान Seven Chakras Of The Body: सृष्टि की समस्त शक्तियों के केंद्र हैं शरीर के सात चक्र, जानें इसका रहस्य
- हर्निया की सर्जरी के बाद जरूर करें ये योगासन, हेल्थ के लिए है फायदेमंद
- पेट की चर्बी कम करने के लिए करें ‘डंडा योग’, मलाइका अरोड़ा से जानें इसके फायदे
- खर्राटे की समस्या में ये योगासन है फायदेमंद, मलाइका अरोड़ा के ट्रेनर ने दिया सुझाव
- तनाव के कारण नींद ना आने से हो रहे हैं परेशान, सोने से पहले जरूर करें ये योगासन
- वजन बढ़ाने के लिए अपने डेली रुटिन में शामिल करें ये योगासन, जल्द मिलेगा फायदा
- धूम्रपान को कहना है अलविदा तो आज से ही करें यह योगासन
- International Yoga Day 2022: योगा से पहले और बाद में इन चीजों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा पूरा फायदा
- ये योगासन करेंगे थाइराइड को सुधारने में मदद, जानें तरीके और इनके फायदे
- डार्क सर्कल्स से है परेशान, तो रोजाना करें ये योगासन
- अपनी कमर और रीढ़ को मजबूत रखने के लिए सुहाना खान करती है कागासन, जानें इसके फायदे