Relationship
Tips : शादी की बात करने पर लड़की से क्या पूछना चाहिए?
आपको अपने लाइफ पार्टनर को लेकर क्या सोंच है?
हर लड़की की अपनी पसंद ना पसंद होती है। हर लड़की की अपने लाइफ पार्टर को लेकर अलग-अलग सोंच होती है। और ये जरूरी नहीं कि आप उसकी सोंच में फिट बैठें। इसलिए लड़की से ये सवाल पूछना सबसे अहम हो जाता है। कुछ लड़कियों को डार्क हैंडसम बिल्कुल हीरो टाइप के लड़के पसंद होते हैं तो कुछ को सेंसेबल, मैच्योर, केयरिंग लड़के अपने लाइफ पार्टनर के रूप में चाहिए होते हैं। तो कुछ को पढ़े लिखे और फाइनेंशियली मजबूत लड़के अच्छे लगते हैं। अगर आपको लड़की की पसंद नापसंद के बारें में पता चल जाए तो ये आपके लिए बेहतर है, फिर आप ये विचार कर सकते हैं कि आप उनके लाइफ पार्टनर बन सकते हैं या नहीं।
Relationship Tips : एजुकेशन और जॉब को लेकर जरूरी सवाल पूछे
आप लड़की से उसकी स्टडीज के बारें में बात करें। क्या उसका आगे पढ़ाई का इरादा है तो उसके बारें में भी बात करें। यदि वो जॉब करती है तो इस बारें में भी उससे बात करें। अगर आप दूसरे शहर में स्टेट या फिर दूसरे देश में रहते हैं तो तब वो अपनी जॉब को लेकर क्या प्लानिंग करेगी। ये सवाल पूछना लड़की से काफी जरूरी है। कई बार लड़की को शादी के बाद जॉब छोड़नी पड़ जाती है। काफी लड़कियां अपनी जॉब को लेकर काफी कॉन्शस होती हैं, जॉब उनके लिए अहम होती है, इसलिए आप लड़की से इस बारें में विस्तार से बात कर लें।
Relationship Tips : पसंद-नापसंद जानें
जब आप अपनी फ्यूचर लाइफ पार्टनर से बात कर रहे हो तो ये साव जरूर पूछें। आप बात करते हुए उसकी पसंद और नापसंद के बारे में जानें। उनको खाने में क्या पसंद है, क्या घूमना अच्छा लगता है, मूवी देखना पसंद है, शॉपिंग करना उनको कैसे लगता है, फैशन को लेकर भी आप उनसे पूछे, खाना पकाना उनको आता है या नहीं। ये सारे सावल पूछने से आपको अपनी पसंद और लड़की की पसंद का अंदाजा हो जाएगा और आप सही फैसला ले सकते हैं।
Relationship Tips :लड़की की बॉडी लैंग्वेज पर भी ध्यान दें-
ये काफी जरूरी है कि जब आप रिश्ते के लिए लड़की देखने गये हों तो लड़की से बातचीत के दौरान उसकी बॉडी लैंग्वेज पर जरूर ध्यान दें। कही लड़की नर्वस तो नहीं, उसकी आंखो और हाथों के हाव-भाव से ये जानें की कहीं लड़की से जबरदस्ती शादी के लिए तो नहीं कहा जा रहा है। या फिर लड़की शादी के लिए अभी तैयार ना हो। हो सकता है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड हो और वो उसी से शादी करना चाहती हो, घर वालों के दबाव में आकर कहीं वो रिश्ते के लिए तैयार तो नहीं हुई। ये सारी बातें आफ उसके बॉडी लैंग्वेज से जान सकते हैं।