Relationship:
फेम्निस्ट महिला ने हसबैंड शब्द को बताया पितृसत्तामक
एक अमेरिकी सोशल मीडिया यूज़रऑड्रा फिट्जगेराल्ड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के बाद शॉर्ट वीडियो ऐप पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने बताया कि वो अपने पति को हसबैंड नहीं कहेगी। फेम्निस्ट महिला ऑड्रा ने इस बारें मे कहा कि वो अपने पति को हसबैंड करने की जगह ‘वर’ कहकर बताएगी। वैसे आपको बता दें कि भारत में भी पति को वर कहा जाता है। ये आपने शब्द अक्सर शादी के वक्त पंडित जी के मुंह से सुना होगा.. वर को फेरे के लिए बुलाएं..ये फिल्मों में भी देखा ही होगा। खैर आगे बढ़ते हुए आपको बताते हैं कि ऑड्रा के अपलोड किये वीडियो को लाखों महिलाओं ने देखा। इसके बाद से ही हसबैंड शब्द को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
Relationship: Husband शब्द क्या महिलाओं को नीचा दिखाने वाला है ?
वैसे आपको पता दें कि हसबैंड शब्द का लिटरल मीनिंग पुरूषवादी है। इस शब्द से पितृसत्तामकता दिखती है जो आज के वक्त के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है, जब दुनियाभर में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ाई कर रही है। अपना हक मांग रही हैं। ऐसे में जो महिलाओं का हमसफऱ है, उनके सुखदुख का साथी है। उनका हमसफर है उनके लिए हसबैंड शब्द का इस्तेमाल सही नहीं है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक लैटिन भाषा में HUS का मतलब हाउस होता है वहीं बैंड शब्द बॉन्डी से निकला है, जो ज़मीन या प्रॉपर्टी पर अधिकार से संबंधित है। दोनों शब्द को मिलाकर घर का मालिक बनता है। ये शब्द महिलाओं को कमतर दिखाने वाला साथ ही ये बताने वाला है कि महिलाएं घर की मालिक नहीं होती हैं।
Relationship: क्या अब आप अपने पति को Husband बुलाएंगी ?
अगर आप महिला हैं और शादीशुदा हैं तो अपने पति को हसबैंड बोलने से पहले इस स्टोरी को जरूर याद रख लीजिएगा। शायद इसके बाद आप अपने पति को हसबैंड कहकर ना बुलाएं।