Facebook Twitter Instagram
    Speak UP!Speak UP!
    • Home
    • About Us
    • Blog
    • Contact Us
    Facebook Twitter Instagram
    Speak UP!Speak UP!
    You are at:Home»Beauty Tips»Beauty Tips: चीनी महिलाओं की तरह चाहिए ग्लोइंग और बदाग स्किन, इन टिप्स को करें फॉलो
    Beauty Tips

    Beauty Tips: चीनी महिलाओं की तरह चाहिए ग्लोइंग और बदाग स्किन, इन टिप्स को करें फॉलो

    January 26, 20234 Mins Read16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp Email

    चाइना

    की महिलाओं की स्किन काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है। बेदाग त्वचा, सीधे काले बाल, और आकर्षक विशेषताएं उनकी सुंदरता में चार चांद लगाती है। हम हर चाइनीज महिला की सुंदरता का श्रेय जेनेटिक्स को नहीं दे सकते हैं। कई स्किन केयर के तरीके और इलाज एक चीनी महिला की जीवन शैली को अलग बनाने में मदद करती है। उनमें सबसे ज्यादा आपकी स्किन और बालों की देखभाल के प्राकृतिक तरीके हैं, जो चीनी महिलाओं को पीढ़ियों से मिलता आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं, चीनी महिलाओं के ब्यूटी केयर सीक्रेट क्या है…

    चीनी महिलाओं के ब्यूटी सीक्रेट्स

    1. जवां स्किन

    अपने स्किन को जवां दिखाने के लिए चीनी महिलाएं ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ग्रीन टी कैटेचिन के गुणों से भरपूर होती है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है और इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं। ये आपके हेल्थ को बेहतर बनाने और आपका इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करता है। ग्रीन टी को उबालना बहुत जरूरी है। चाय पत्ती में पानी डालकर 2 से 3 मिनट तक इसे अच्छे से उबाल लें। ग्रीन टी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें शहद और नींबू मिला सकते हैं।

    2. स्किन कायाकल्प

    चीनी महिलाएं अपनी स्किन पर ग्लो लाने के लिए पर्ल पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। महिलाएं पर्ल पाउडर का यूज करके ग्लोइंग स्किन के लिए एक फेस मास्क तैयार करती हैं। पर्ल पाउडर से फेस मास्क तैयार करने के लिए आप सीप के छिलके के पाउडर को शहद और अंडे के साथ मिलाना है। बस आपका फेस मास्क तैयार है। इस मास्क को फेस पर लगाने से न केवल आपके चेहरे की सूजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि आपके स्किन में होने वाली जलन को भी कम करता है। भारत में ऑयस्टर शैल पाउडर नहीं मिलता, ऐसे में आप पर्ल फेस मास्क का विकल्प चुन सकती हैं।

    3. ब्राइट स्किन टोन

    चीनी महिलाएं अपने बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। अपनी स्किन को जवां दिखाने के लिए जड़ी-बूटियों के पेस्ट का इस्तेमाल करती हैं। आप भी अपनी स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं, ऐसा करने से आपके स्किन पर ग्लो नजर आने लगेगा।

    4. नेचुरल टोनर

    चीनी महिलाएं अपनी स्किन को टोन करने और उसकी रंगत निखारने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं। आपको बस बिना पॉलिश किए चावल को एक कटोरी पानी में भिगो कर रख देना है। इसके बाद चावल को पानी में तब तक हिलाते रहे जब तक आपका पानी दूधिया सफेद रंग का न हो जाए। आप चावल के इस पानी को स्टोर कर फ्रीज में रख सकती हैं, और कॉटन पैड से पानी को टोनर की तरह अपनी स्किन पर यूज कर सकती हैं। आप इस पानी को 3 से 4 दिन तक स्टोर करके रख सकती हैं।

    5. चेहरे की सूजन दूर करना

    चीनी महिलाएं ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने के लिए अपने शरीर के अंगों की अच्छी तरह से मालिश करनी हैं। आप अपने चेहरे की सूजन कम करने के लिए फेस मसाज कर सकती हैं।

    6. झुर्रियों को कम करना

    चीनी महिलाओं की सॉफ्ट, चिकनी और ग्लोइंग स्किन होती है। चेहरे को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने के लिए वहां कि महिलाएं अंडे की सफेदी का फेस मास्क अपने चेहरे पर लगाती हैं। आपको बस अंडे की सफेदी को अपने फेस पर लगाना है, और फिर इसे सूखने दें। जब आपका मास्क सूख जाए, तो ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

    चीनी महिलाओं के ग्लोइंग स्किन और सुंदरता का राज तो आपको पता चल गया। चाइना की महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नेचुरल संसाधनों पर ही विश्वास करती हैं। ऐसे में आप भी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए अपने लाइफस्टाइल में ये बदलाव कर सकती हैं।

    Beauty beauty secret of Chinese women beauty tips beauty tips in hindi Chinese women beauty secret Chinese women glowing skin चीनी महिलाओं का ब्यूटी सीक्रेट ब्यूटी ब्यूटी केयर ब्यूटी टिप्स ब्यूटी टिप्स इन हिंदी ब्यूटी स्किन केयर

    Related Posts

    ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए यूज करें DIY पोर स्ट्रिप्स, स्किन भी करेगी ग्लो

    Vaishali NagpalFebruary 4, 2023

    Beauty Tips: चेहरे को बनाना है गुलाबी तो ट्राई करें अनार और दही का फेसपैक

    Vaishali NagpalFebruary 3, 2023

    रूखे और बेजान बालों के कारण झड़ते जा रहे हैं बाल, इस DIY हेयर स्पा क्रीम से बालों को करें रिपेयर

    Vaishali NagpalFebruary 1, 2023

    सर्दियों में फ्लेकी डैंड्रफ से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये स्कैल्प टोनर

    Vaishali NagpalJanuary 31, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    Search Form
    Categories
    • Astrology
    • Beauty Tips
    • Daily Healthy Tips
    • Diet and Exercise
    • Enterprenureship
    • Featured
    • Healing Food
    • Home Remedies
    • Inspirational Story
    • Lifestyle
    • Money Motivation
    • Motivational Story
    • Movie Buff
    • Parenting Tips
    • Relationship Advise
    • Trending
    • Uncategorized
    • Vastu Tips
    • Women Story
    Popular Tags
    Aaj ka rashifal Beauty beauty tips beauty tips in hindi child health shots Health tips health tips in Hindi how to control child makeup tips Parenting Parenting tips Parenting tips in hindi Relationship tips Relationship tips in Hindi Valentine Vastu shastra Vastu tips Working Women आज का राशिफल आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं दैनिक राशिफल पेरेंटिंग पेरेंटिंग टिप्स पेरेंटिंग टिप्स इन हिंदी बेल पत्र ऊर्जा बेल पत्र के उपाय बेल पत्र के राज़ ब्यूटी ब्यूटी केयर ब्यूटी टिप्स ब्यूटी टिप्स इन हिंदी मेकअप टिप्स मोटापा बच्चो के दिमाग पर डालता है असर रिलेशनशिप रिलेशनशिप टिप्स वास्तु टिप्स वास्तु टिप्स इन हिंदी वास्तु शास्त्र शिवजी को बेलपत्र कैसे चढ़ाएं शिवरात्रि पूजा विधि 2023 शिवलिंग पर बेलपत्र कैसे चढ़ाएं हेल्थ टिप्स हेल्थ टिप्स इन हिन्दी हेल्थ शॉट्स
    Facebook Twitter Instagram Pinterest TikTok
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2023 Designed by WeUnWeb

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.